Haryana Weather: हरियाणा में मार्च में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, इस बार तापमान तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Mar, 2025 08:46 AM

haryana shoves its heat in march itself

हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। लगातार पारा में उफान देखने को मिल रहा है। मार्च के अंतिम पड़ाव पर दिन का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

हिसार : हरियाणा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। लगातार पारा में उफान देखने को मिल रहा है। मार्च के अंतिम पड़ाव पर दिन का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस के आसपास पहुंच गया है। अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 35 डिग्री सैल्सियस से ऊपर पहुंच गए हैं। 24 घंटों में हरियाणा में दोपहर का तापमान 4 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ गया।

बता दें कि नारनौल का सामान्य से 6.4 डिग्री सैल्सियस ज्यादा 39 और हिसार का सामान्य से 5.2 डिग्री सैल्सियस ज्यादा 37 सैल्सियस रहा। फरीदाबाद का 38.3, गुरुग्राम का 37.1, रोहतक का 36.7, सोनीपत का 35.7 डिग्री सैल्सियस रहा। साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान में भी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 13.4 डिग्री सैल्सियस से 18 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। बालसमंद का सबसे कम 13.4 डिग्री सैल्सियस रहा। वहीं तापमान में बढ़ौतरी के साथ बिजली की डिमांड बढ़नी शुरू हो गई है।

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ है। साथ ही पश्चिमी गर्म और शुष्क हवाओं ने सम्पूर्ण इलाके से धीरे-धीरे नमीं को सोखकर मौसम गर्म बना दिया है। 26 मार्च रात को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में और अधिक बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!