अब इस वजह से हरियाणा ने देश में हासिल किया पहला स्थान, आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2026 08:40 PM

haryana ranks first in the country in resolving complaints lodged through call c

कॉल सेंटर के जरिये दर्ज शिकायतों के समाधान में हरियाणा देश में पहले स्थान पर रहा है। हरियाणा ने अप्रैल में 445 शिकायतें निपटाई जिनमें से 78 फीसदी लोग संतुष्ट पाए गए। हरियाणा के अलावा दिल्ली व

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी): कॉल सेंटर के जरिये दर्ज शिकायतों के समाधान में हरियाणा देश में पहले स्थान पर रहा है। हरियाणा ने अप्रैल में 445 शिकायतें निपटाई जिनमें से 78 फीसदी लोग संतुष्ट पाए गए। हरियाणा के अलावा दिल्ली व महाराष्ट्र सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल रहे हैं। इन दोनों में क्रमशः 72 व 71 प्रतिशत लोग संतुष्ट पाए गए। केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की ताजा रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के बीच कुल 73,601 फीडबैक प्राप्त हुए। इनमें से 30,621 फीडबैक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कॉल सेंटर के माध्यम से मिले। कुल 13,598 शिकायतों को समाधानित श्रेणी में रखा गया, जो 44 प्रतिशत से अधिक समाधान दर को दर्शाता है। इन समाधानित मामलों में से 8,710 शिकायतकर्ताओं ने समाधान पर संतोष जताया जबकि 4,888 लोगों ने असंतोष व्यक्त किया। इस तरह संतुष्टि दर 64 प्रतिशत और असंतुष्टि दर 36 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली यानी सीपीग्राम्स के जरिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाता है। यह पोर्टल राज्यों के साझा सेवा केंद्रों से भी जुड़ा है। देशभर में पांच लाख से अधिक साझा सेवा केंद्र कार्यरत हैं, जो करीब 25 लाख ग्राम स्तरीय उद्यमियों से संबद्ध हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!