हरियाणा में कोरोना के नए केस घटे, मौत का आंकड़ा बढ़ा, देखें अपने जिला की रिपोर्ट

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Sep, 2020 08:12 PM

haryana news haryana corona virus latest report 22 september evening

हरियाणा में कोरोना वायरस से राहत के साथ बुरी खबर भी है। राहत की बात यह है कि अब कोरोना के रोजाना मिलने वाले केसों में कमी आ रही है, तो वहीं बुरी खबर यह है कि कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। जोकि चिंता की बात...

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस से राहत के साथ बुरी खबर भी है। राहत की बात यह है कि अब कोरोना के रोजाना मिलने वाले केसों में कमी आ रही है, तो वहीं बुरी खबर यह है कि कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। जोकि चिंता की बात है। प्रदेश में आज 29 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1795 नए मामले सामने आए। इसके साथ आज 2892 लोग ठीक होकर घर लौटे। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 114870 पहुंच चुका है, जिसमें से 19888 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 377 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 323 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 54 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 93776 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (22 सितंबर)-

PunjabKesari, haryana

गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-

PunjabKesari, haryana

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!