Haryana News : भूपिंदर हुड्डा ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, हरियाणा बजट को लेकर रणनीति और राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Feb, 2026 06:56 PM

haryana news bhupinder hooda has called a meeting of the congress legislative p

हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (CLP) की महत्वपूर्ण बैठक 6 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 5:30 बजे हरियाणा भवन, नई दिल्ली के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा करेंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों को बैठक में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (CLP) की प्रस्तावित बैठक में केंद्रीय बजट और हरियाणा बजट को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, आगामी रणनीति, विधानसभा से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक मामलों पर विस्तार से चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े विषयों पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी मंथन होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा, इसके मद्देनजर भी इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पार्टी की भविष्य की रणनीति और सरकार के खिलाफ रुख को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। सीएलपी की बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी की रणनीतियों को तय करना और एकजुटता दिखाना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!