Haryana में शर्मनाक हरकत: सुपरवाइजर ने महिला सफाई कर्मियों से मांगा पीरियड्स का सबूत, 3 कर्मचारी पर FIR

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Oct, 2025 01:37 PM

haryana mdu supervisor asks female sanitation workers for proof of menstruation

हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में सुपरवाइजर द्वारा 4 महिला सफाई कर्मचारियों से पीरियड्स का सबूत मांगने का मामला सामने आया है। सुपरवाइजर ने कथित तौर पर कर्मचारियों के कपड़े उतरवाकर सैनिटरी पैड की जांच करवाई।

डेस्क: हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) में सुपरवाइजर द्वारा 4 महिला सफाई कर्मचारियों से पीरियड्स का सबूत मांगने का मामला सामने आया है। सुपरवाइजर ने कथित तौर पर कर्मचारियों के कपड़े उतरवाकर सैनिटरी पैड की जांच करवाई। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुपरवाइजर विनोद कुमार और वितेंदर कुमार समेत 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और जांच कमेटी गठित की। वहीं, पुलिस ने भी तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामला तब सामने आया जब 26 अक्टूबर को राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एमडीयू के दौरे पर थे। सुपरवाइजर ने महिला कर्मचारियों की देरी का कारण जानने के लिए उनसे ऐसा करने को कहा। चार महिला सफाई कर्मचारियों पर देरी से आने पर नाराजगी जताई। महिला कर्मियों ने बताया कि वे मासिक धर्म की समस्या के कारण देर से पहुंचीं। इस पर सुपरवाइजर आपा खो बैठा और उनसे पीरियड्स का प्रमाण मांगा और अन्य महिला कर्मी को बुलाकर सफाईकर्मियों के कपड़े उतरवाकर सैनिटरी पैड चेक करवाए। इसी घटना से परिसर में हंगामा मच गया।

मामले के बढ़ने पर एमडीयू प्रशासन ने सैनिटरी सुपरवाइजर विनोद कुमार और वितेंदर कुमार समेत एक अन्य कर्मचारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया और जांच कमिटी गठित की। साथ ही  पीजीआईएमएस पुलिस स्टेशन में दो सुपरवाइजर और एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कर्मचारियों ने घटना की फोटो और वीडियो हरियाणा राज्य महिला आयोग को भेजी। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने एमडीयू के वीसी और रोहतक एसपी को पत्र जारी कर 5 दिन में पूरी रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया। आयोग ने इसे गंभीर मामला बताया।

सुपरवाइजर विनोद कुमार ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह मोबाइल पर बात कर रहे थे और उनका कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने उन्हें गलत समझा और उनका नाम इसलिए लिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!