Haryana Hill Station: हरियाणा के पास खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Jul, 2025 02:55 PM

haryana hill station news beautiful hill station near haryana

हरियाणा के आसपास कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

डेस्कः अगर आप हरियाणा में वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको दूर-दराज़ जाने की जरूरत नहीं। हरियाणा के आसपास कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। ये हिल स्टेशन आपको शहर की भाग-दौड़ से दूर आराम और सुकून देने के लिए आदर्श हैं। आइए जानते हैं हरियाणा के पास मौजूद कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों के बारे में, जहां आप अपने वीकेंड की छुट्टियां आराम से बिता सकते हैं।

परवाणू हिल स्टेशन

परवाणू हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो हरियाणा से लगभग 1 घंटे की दूरी पर है। यह चंडीगढ़ से लगभग 30 किमी दूर है। यहां के प्राकृतिक नज़ारों के बीच आप केबल कार की सवारी का आनंद ले सकते हैं। बाइकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह खास है, क्योंकि यहां बाइकिंग ट्रेल्स भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, काली माता मंदिर, गोरखा किला और डगशाई जैसी दर्शनीय जगहें भी परवाणू के पास हैं।

कसौली हिल स्टेशन

हरियाणा के पास हिमाचल प्रदेश का छोटा लेकिन बेहद मनमोहक हिल स्टेशन कसौली है। यह हरियाणा के पिंजौर से मात्र 30 किमी दूर है। कसौली अपने ऊंचे पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की टॉय ट्रेन, लंबी पैदल यात्रा (ट्रेकिंग), और टूरिस्ट कैंपिंग बेहद लोकप्रिय हैं। घूमने के लिए गिल्बर्ट ट्रेल, लवर्स लेन, तिब्बती बाजार, सनसेट प्वाइंट और मंकी प्वाइंट जैसे स्थान यहाँ आपको आकर्षित करेंगे।

नाहन हिल स्टेशन

नाहन हिमाचल प्रदेश का एक शांत और सुंदर हिल स्टेशन है, जो चंडीगढ़ से लगभग 90 किमी दूर है। यह जगह बोटिंग, कैम्पिंग और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज़ के लिए उपयुक्त है। नाहन के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं विला राउंड, कालीस्थान मंदिर, मॉल रोड और रेणुका झील। यह क्षेत्र अपने मंदिरों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।

मोरनी हिल्स

अगर आप हरियाणा में ही वीकेंड पर हिल स्टेशन जाना चाहते हैं, तो मोरनी हिल्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन है, जो पंचकूला जिले में स्थित है और दिल्ली-एनसीआर से भी यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। मोरनी हिल्स पर आप टिक्कर ताल, मोरनी किला, ठाकुरद्वार मंदिर और करोह पीक जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। मोरनी पहुंचने के लिए आप चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लगभग 52 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। ट्रेन से आने वाले यात्री चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन उतर सकते हैं, जो मोरनी हिल्स का सबसे नजदीकी स्टेशन है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!