Haryana Doctors Terminated: कई वर्षों से ड्यूटी से गायब चल रहे डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त, हरियाणा सरकार का कड़ा एक्शन

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Oct, 2025 08:38 AM

haryana government terminated 68 doctors services who were absent from duty

हरियाणा सरकार ने कई वर्षों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग ने 2017 से अब तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे 68 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने कई वर्षों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग ने 2017 से अब तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे 68 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

पत्राचार के बावजूद नहीं मिले जवाब

जानकारी के अनुसार, इन डॉक्टरों ने नियुक्ति के बाद कुछ महीने ही ड्यूटी की और उसके बाद बिना किसी सूचना के कार्य से गायब हो गए। विभाग द्वारा कई बार पत्राचार और स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिला। अंततः, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से इन डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

नए डॉक्टरों की होगी तैनाती

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इन पदों पर शीघ्र ही नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा ताकि स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहे असर को कम किया जा सके।

विभिन्न वर्षों से अनुपस्थित डॉक्टर

जिन डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें

2017 से — 1 डॉक्टर

2018 से — 10 डॉक्टर

2019 से — 2 डॉक्टर

2020 से — 10 डॉक्टर

2021 से — 8 डॉक्टर

2022 से — 16 डॉक्टर

2023 से — 17 डॉक्टर

2024 से — 4 डॉक्टर

कार्य प्रभावित, नई नियुक्तियों में बाधा

डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण कई स्वास्थ्य केंद्रों पर काम प्रभावित हो रहा था। वहीं, इनकी सेवाएं समाप्त न होने से नई नियुक्तियां भी नहीं हो पा रही थीं। अब विभाग ने सिविल चिकित्सा सेवाएं (श्रेणी-1) नियम 2014 के नियम 10 के तहत इन अधिकारियों की सेवाएं अनुपस्थिति की तिथि से समाप्त कर दी हैं।

कार्रवाई की सूची में शामिल डॉक्टर

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

क्यों छोड़ जाते हैं डॉक्टर नौकरी

विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में डॉक्टरों के पद से हटने के कई कारण हैं —

  • पदोन्नति के सीमित अवसर
  • अन्य राज्यों की तुलना में कम वेतन
  • सीएचसी व पीएचसी केंद्रों पर खराब रिहायशी व्यवस्था
  • कार्य परिस्थितियों की कठिनाइयां
  • मेडिको-लीगल मामलों में फंसने की आशंका
  • अदालती साक्ष्यों में उपस्थिति की बाध्यता
  • क्लास-वन अधिकारी का दर्जा न मिलना
  • उच्च अध्ययन के लिए एनओसी न मिल पाना

इन सभी कारणों से डॉक्टर अक्सर नियुक्ति के बाद कुछ समय में ही नौकरी छोड़ देते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!