Haryana: अब सरकारी अस्पताल होंगे अपग्रेड, 40.40 करोड़ रूपये की राशि हुई मंजूर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Nov, 2025 07:04 PM

haryana government hospitals to be upgraded rs 40 40 crore approved

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि राज्यभर के अस्पतालों के अपग्रेडेशन के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी गई है।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि राज्यभर के अस्पतालों के अपग्रेडेशन के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी गई है। उनका कहना है कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को उनके घर के पास सस्ती, उपलब्ध और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

आरती राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। अस्पतालों में आधुनिक उपकरण जोड़े जा रहे हैं और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम और लॉग मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग और भी सुदृढ़ होगी।

महेंद्रगढ़ और बहादुरगढ़ में बड़े अपग्रेडेशन कार्य

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के 50 बेड वाले अस्पताल को बढ़ाकर 100 बेड की क्षमता तक अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 2301.01 लाख रुपये की संशोधित लागत को मंजूरी मिली है। वहीं बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में अपग्रेडेशन से जुड़े बकाया कार्यों को पूरा करने हेतु 17 करोड़ 37 लाख 56 हजार 337 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

आरती राव ने कहा कि जिस भी क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों के अपग्रेडेशन की आवश्यकता है, वहां विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!