Edited By Deepak Kumar, Updated: 18 Feb, 2025 07:41 PM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डेस्कः हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष 1431 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कुल 5.16 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 2.72 लाख लड़के और 2.44 लाख लड़कियां हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक होंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होंगी।
बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्देश
बोर्ड के निर्देश के अनुसार, स्कूल अपने लॉगिन से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड A4 साइज के कागज पर रंगीन प्रिंट लेना जरूरी है। विवरण में कोई गलती हो तो 24 फरवरी तक सुधार कराया जा सकता है। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254309 पर संपर्क करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा कार्यक्रम
- 10वीं की परीक्षाएं: 28 फरवरी से 19 मार्च तक
- 12वीं की परीक्षाएं: 27 फरवरी से 29 मार्च तक
- परीक्षा का समय: दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक
परीक्षार्थियों की संख्या:
- कुल परीक्षार्थी: 5,16,787
- लड़के: 2,72,421
- लड़कियां: 2,44,366
- परीक्षा केंद्र: 1,431
नियमित विद्यार्थी
- 10वीं कक्षा: 2,77,460
- 12वीं कक्षा: 1,98,160
- कुल: 4,75,620
ओपन स्कूल के विद्यार्थी
- 10वीं कक्षा: 15,935
- 12वीं कक्षा: 25,232
- कुल: 41,167
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)