हरियाणा और दिल्ली मिलकर करेंगे यमुना की सफाई, बनेगी नई निगरानी कमेटी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Aug, 2025 03:37 PM

haryana and delhi government jointly clean yamuna river new monitoring committee

दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय में बैठक हुई। इस बैठक में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता मौजूद रहे। इस बैठक में पिछले दिनों में यमुना नदी को स्वच्छ करने को लेकर जो काम हुए उस पर चर्चा हुई।

डेस्कः दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय में बैठक हुई। इस बैठक में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता मौजूद रहे। इस बैठक में पिछले दिनों में यमुना नदी को स्वच्छ करने को लेकर जो काम हुए उस पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने मां यमुना को स्वच्छ करने का संकल्प लियाः नायब सैनी

मीडिया से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने नमामि गंगे के माध्यम से गंगा नदी को स्वच्छ करने का के संकल्प लिया है। इसके बाद पीएम मोदी ने मां यमुना को स्वच्छ करने का संकल्प लिया है। इस पर हम दोनों राज्यों ने आज संयुक्त बैठक की। इसमें पिछले दिनों काम हुए हैं और उन कामों को गति देने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यमुना नदी में हरियाणा और दिल्ली के नाले आते हैं। उन्होंने कहा कि जब से रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनी है, तब से आज तब 16 हजार मेट्रिक टन कचरा निकाला गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यमुना को स्वच्छ करने के लिए गति से काम हो रहा है। उस गति को और बढ़ाने के लिए आज ये बैठक हुई है। 

CWC और हरियाणा-दिल्ली सरकार की एक ज्वाइंट कमेटी बनेगीः सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि इस बैठक में एक निर्णय लिया गया है कि CWC और हरियाणा-दिल्ली सरकार की एक ज्वाइंट कमेटी बनेगी, जो यमुना के साफ करने के काम को गति पर नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि अगर इसमें कोई दिक्कत होगी, तो इसका समाधान भी करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा से जो पानी दिल्ली आता था, तो उसकी क्वालिटी पहले भी ठीक थी। दिल्ली सरकार द्वारा यमुना नदी की सफाई कार्य के बाद फरीदाबाद में मिलने वाले पानी में भी काफी सुधार देखने को मिला है। हरियाणा के अंदर यमुना में 44 STP लगाए हैं, जो 620 MLD पानी को ट्रिट करने का काम करेंगे, ताकि यमुना में स्वच्छ पानी जाए। 

सैनी ने कहा कि इस प्रकार 510 MLD के STP और बनाए जा रहे हैं, जिससे हरियाणा की ओर यमुना नदी में कोई गंदा पानी न आए। इसको लेकर हमने बैठक में बताया है, ताकि मां यमुना को स्वच्छ किया जा सके। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ करने के टारगेट को कार्यकाल में पूरा करने का लक्ष्य है।

रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दी प्रतिक्रिया

 दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीएम पर किया हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली में जिस गति में काम कर रही है और दिल्ली की एक नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों ये हजम नहीं हो रहा होगा। इस मामले की जांच चल रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!