Haryana Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूल ऑटो को मारी टक्कर, 4 मूक-बधिर बच्चे समेत 9 घायल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 Jul, 2025 12:11 PM

haryana accident high speed car hits school auto in kurukshetra children injured

कुरुक्षेत्र में गुरुवार मूक-बधिर बच्चों और स्टाफ को स्कूल ले जा रहे ऑटो को एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार 4 मूक-बधिर बच्चों समेत कुल 9 लोग घायल हो गए।

Kurukshetra Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुवार मूक-बधिर बच्चों और स्टाफ को स्कूल ले जा रहे ऑटो को एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। ये हादसा आज सुबह करीब 9 बजे हुआ। इस हादसे में ऑटो में सवार 4 मूक-बधिर बच्चों समेत कुल 9 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

स्कूल जा रहे थे बच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड्राइवर अशोक कुमार अपने ऑटो में 8 मूक-बधिर बच्चों और स्कूल स्टाफ को लेकर नए बस स्टैंड से सुंदरपुर स्थित सार्थक मूक-बधिर स्कूल जा रहा था। यह स्कूल रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर सुमेधा कटारिया द्वारा संचालित है। जैसे ही वाहन लघु सचिवालय रोड स्थित आकाशवाणी केंद्र के पास पहुंचा, तेज रफ्तार स्कोडा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और एम्बुलेंस तथा डायल-112 को सूचना दी। सभी घायलों को तुरंत LNJP अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की सूची

हादसे में घायल होने वालों में बच्चे हर्ष (10), जसमीत (11), आयुष (9), विरेंदर (10), स्कूल की प्रिंसिपल संतोष पाहुजा, स्टाफ टीचर नीलम, रिंपी, रीना और ड्राइवर अशोक कुमार (34) शामिल हैं। ड्राइवर अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ऑटो में सवार अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

कार छोड़कर आरोपी फरार

हादसे को लेकर जांच अधिकारी एसआई धीर सिंह ने बताया कि मूक-बधिर बच्चों और स्टाफ को स्कूल ले जा रहे ऑटो को कार ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 4 बच्चे भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद आरोपी स्कोडा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!