Haryana : स्कॉर्पियो में छिपाई थी नशे की बड़ी खेप, नाकाबंदी के दौरान आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Feb, 2026 02:40 PM

haryana a huge consignment of drugs was hidden in the scorpio caught by the po

जुलाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है I नशीले पदार्थों पर रोकथाम लगाते हुए नशे की बड़ी खेप

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : जुलाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है I नशीले पदार्थों पर रोकथाम लगाते हुए नशे की बड़ी खेप पुलिस द्वारा पकड़ी गई है I मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कल शाम को जुलाना क्षेत्र में गस्त की जा रही थी I उसी समय पुलिस को एक सूचना मिली कि करसोला गांव का प्रदीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी में नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा लेकर जींद जा रहा है I

 पुलिस ने तुरंत करसोला माइनर पर नाकाबंदी शुरू की। कुछ ही देर बाद जुलाना की तरफ से सफेद गाड़ी स्कॉर्पियो आई हुई दिखाई दी जिसको नजदीक आने पर पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने तत्परता से गाड़ी चालक को काबू कर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो 128.912 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रदीप वासी करसोला के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है I

जुलाना थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया किसूचना के बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर 128.912 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ I जिसकी मार्केट में कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!