पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में नष्ट की नशे की खेप, गांजा, स्मैक, चरस सहित अन्य नशीले पदार्थों को किया नष्ट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 May, 2025 04:10 PM

gurgaon police destroy hundreds of kg toxins

नशा तस्करों से बरामद की गई नशे की खेप को आज पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा की मौजूदगी में नष्ट किया गया। इसके लिए नियमानुसार कमेटी गठित की गई। इस दौरान न केवल गांजा, बल्कि चरस, स्मैक व अन्य प्रकार के नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नशा तस्करों से बरामद की गई नशे की खेप को आज पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा की मौजूदगी में नष्ट किया गया। इसके लिए नियमानुसार कमेटी गठित की गई। इस दौरान न केवल गांजा, बल्कि चरस, स्मैक व अन्य प्रकार के नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया है। इस नशीले पदार्थ में सबसे अधिक संख्या गांजे की थी जो 100 किलो से भी अधिक मात्रा में था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग थानों के तहत केस दर्ज कर मालखाने में जमा किए गए नशीले पदार्थों को पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा द्वारा गठित कमेटी की निगरानी में सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित Biotic Waste Limited कम्पनी में लाया गया जहां नियमानुसार उन्हें नष्ट (डिस्ट्रॉय) किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 116.030 किलोग्राम गांजा, 69 ग्राम स्मैक, 10.619 किलोग्राम चरस, 342.368 ग्राम हेरोईन, 01.008 ग्राम MDMA, 253.0358 किलोग्राम ब्राउन पाउडर , 08.089 ग्राम कोकीन, 02.348 किलोग्राम पॉपी हस्क शामिल थे। पुलिस की मानें तो नशे के खिलाफ अभियान चलाकर न केवल लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया जा रहा है बल्कि नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान डीसीपी हैडक्वार्टर अर्पित जैन, एसीपी हैडक्वार्टर सुशीला भी मौजूद रही। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!