वकीलों का टोल माफ करे सरकार: जय हिंद

Edited By kamal, Updated: 21 Apr, 2019 09:43 AM

government to forgive the toll of lawyers jai hind

आम आदमी पार्टी की तरफ से शनिवार को प्रदेशस्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ‘आप’ के प्रदेशाध्यक्ष नवीन...

रोहतक: आम आदमी पार्टी की तरफ से शनिवार को प्रदेशस्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ‘आप’ के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिंद ने की। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिंद ने अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज का सबसे शिक्षित व जागरूक वर्ग है। वह किसी भी व्यक्ति की आवाज तब उठाते हैं जब सरकार व प्रशासन उसे न्याय नहीं दे पाता। यू.पी.ए. राज के जितने घोटाले आर.टी.आई. से उजागर हुए, वे सभी वकील भाइयों की देन हैं।

ये कभी किसी की जात-पात नहीं पूछते लेकिन भाजपा ने आज पूरे देश में जातिवाद का जहर घोल रखा है। देश को आजाद करवाने में कोई हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई नहीं था, भाईचारे ने देश को आजाद करवाया था। उन्होंने वकीलों की आवाज उठाते हुए कहा कि सरकार से वकीलों का टोल माफ करने की मांग की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!