हर वार्ड में जाकर कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार करें पदाधिकारी: अजय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 26 May, 2022 10:14 AM

go to every ward and prepare a list of workers ajay chautala

जननायक जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में हुई। बैठक की अध्यक्षता जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा...

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): जननायक जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में हुई। बैठक की अध्यक्षता जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है तथा चार दिन बाद नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी इसलिए हम सबका यह परम कर्तव्य है कि आगामी तीन दिनों के अंदर-अंदर जेजेपी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जहां-जहां चुनाव होने हैं उन नगरपरिषद व नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड में जाकर सूची तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि यह सूची अपने जिला प्रधान की मार्फत पार्टी प्रदेश कार्यालय पर भिजवाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जेजेपी का कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर की गई तैयारी निकाय चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी।  डॉ. चौटाला ने सदस्यता अभियान के लिए सभी पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई और कहा कि उनकी मेहनत के कारण ही करीब सात लाख सदस्य पार्टी से जुड़े है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के संगठन विस्तार की कुछ लिस्टें अभी नहीं बनी है, संबंधित जिला प्रधान जल्द से जल्द लिस्ट तैयार कर पार्टी कार्यालय में भिजवाएं।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि नगर निकाय का चुनाव आपसी भाईचारे का चुनाव है इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस बात का विशेष ध्यान रखे कि चुनाव में भाईचारा खराब न हो। उन्होंने कहा कि जेजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव जीते जाते हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि चुनाव के लिए आज से ही जुट जाएं। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हर वर्ग में लोकप्रिय है और उनकी स्वच्छ छवि का लाभ हमें निकाय चुनाव में मिलेगा। बैठक को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, राज्य मंत्री अनूप धानक, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, विधायक ईश्वर सिंह, जोगीराम सिहाग, रामकरण काला, अमरजीत ढांडा, रामनिवास सुरजाखेड़ा, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, यूएलबी प्रकोष्ठ के प्रभारी ईश्वर सिंह मान, प्रदेश अध्यक्ष रोहित गनेरीवाला ने भी संबोधित किया।

बैठक शुरू होने पर सबसे पहले पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता व उनके रिश्तेदारों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर चेयरमैन राजदीप फोगाट, पवन खरखौदा, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, पूर्व विधायक भाग सिंह छातर, पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, पूर्व विधायक सत्येंद्र राणा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, प्रो. रणधीर सिंह चीका, बृज शर्मा, अशोक शेरवाल, संजीव मंदौला, राम मेहर ठाकुर, मोहसीन चौधरी,  प्रदीप देशवाल, नगर निकाय चुनाव को लेकर बनाए पार्टी के सभी प्रभारी, सामान्य बॉडी के सभी जिला प्रधान, चुनाव क्षेत्र वाले हलका प्रधान, यूएलबी प्रकोष्ठ के सभी जिला प्रधान एवं चुनावी क्षेत्र वाले हलका प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ नेता आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!