जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2026 06:37 PM

fight for the rights of the youth will be waged

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और बढ़ते अत्याचार के विरोध में जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बड़ा कदम उठाया है। युवाओं को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरने

चंडीगढ़(धरणी): दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और बढ़ते अत्याचार के विरोध में जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बड़ा कदम उठाया है। युवाओं को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दिग्विजय चौटाला ने अब देश की राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बुलावे पर दिल्ली की ओर कूच कर दिया है।


दिग्विजय ने कहा कि युवा विरोधी भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर ही पक्का धरना दिया जाएगा और संगठित होकर युवाओं के हकों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। वीरवार शाम को दिग्विजय चौटाला युवाओं के विशाल काफिले के साथ सिरसा से दिल्ली की तरफ रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने समूचे हरियाणा के युवाओं से दिल्ली कूच का आह्वान किया। इससे पहले सिरसा स्थित टाउन पार्क में उनका धरना जारी रहा और दिनभर यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्रों ने आकर धरने को न केवल समर्थन दिया बल्कि अपने विचार भी साझे किए। दिग्विजय चौटाला बुधवार रात को युवाओं के साथ धरना स्थल पर ही डटे रहे।    
 PunjabKesari

दिल्ली कूच करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमने दिल्ली में छात्रों पर हुए अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों से विचार-विमर्श के बाद हमने सिरसा में धरना दिया था और अब छात्रों के बुलावे पर ही दिल्ली कूच कर रहे है। दिग्विजय ने कहा कि पुलिस की ज्यादती लगातार जारी है और बुधवार रात को भी छात्रों के साथ धक्काशाही की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है क्योंकि जो बर्बरता पुलिस ने छात्रों के साथ की है, वो पुलिस के रूप में रक्षक नहीं बल्कि भक्षक वाली है। दिग्विजय ने कहा कि जो जख्म छात्र-छात्राओं को दिए है, उन्हें हमेशा इतिहास में काला अध्याय के रूप में जाना जाएगा। 
 
जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल झूठे वादों से काम नहीं चलेगा और भाजपा के लोग पूर्व कांग्रेस सरकार के गुनाहों को दोहराकर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है और सरकार जवाबदेही की बजाय उल्टा छात्रों पर ही अत्याचार करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपना अहंकारी रवैया छोड़ना पड़ेगा और निश्चित तौर पर सरकार को युवाओं के संघर्ष के आगे झुकना ही पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!