विदेशी हथियारों का तस्कर हुआ गैंगवार का शिकार, हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर से थी दुश्मनी

Edited By Vivek Rai, Updated: 07 Jun, 2022 04:54 PM

gang war in gurugram arms smuggler was shot by unknown shooters

गैंगवार में घायल हुआ मनीष भारद्वाज, विदेशी हथियारों का सबसे बड़े कुख्यात तस्कर है। विदेशी हथियारों के मामलों में मनीष कई बार जेल की सजा भी काट चुका है। यही नहीं मनीष उर्फ काला की हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल और बिंदर गुर्जर जैसे लोगों के...

गुरूग्राम(मोहित): हरियाणा के गुरुग्राम में हुए गैंगवार में विदेशी हथियारों के सबसे बड़े तस्कर मनीष भारद्वाज उर्फ काला को उसके साथी गोली मारकर फरार हो गए। मनीष को लगी गोली उसके सिर के आर पार हो गई, जिसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल मनीष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनीष के साथ गाड़ी में ही सवार थे आरोपी

जानकारी के अनुसार मनीष भारद्वाज को गोली लगने की यह घटना गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष भारद्वाज और आरोपी एक ही गाड़ी में सवार थे। तभी अचानक मनीष को गोली मारकर आरोपी पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गए। आरोपियों की गोली मनीष के सिर के आर पार हो गई।

हथियारों की तस्करी में जेल भी जा चुका था मनीष

बता दें कि गैंगवार में घायल हुआ मनीष भारद्वाज, विदेशी हथियारों का सबसे बड़े कुख्यात तस्कर है। विदेशी हथियारों के मामलों में मनीष कई बार जेल की सजा भी काट चुका है। यही नहीं मनीष उर्फ काला की हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल और बिंदर गुर्जर जैसे लोगों के साथ दुश्मनी होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश में लग गई है कि मनीष के साथ गाड़ी में कौन मौजूद था। पुलिस इस मामले में गैंगवार के एंगल से भी जांच कर रही है। मनीष को गोली मारने के बाद आरोपी जिस  स्कॉर्पियो में सवार होकर भागे हैं, उसकी पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!