गैस सिलेंडरों से Gas की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मौके से 3 लोगों को किया काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2022 04:37 PM

gang black marketing of gas from gas cylinders busted

इन दिनों जिस तरीके से महंगाई ने आम जन की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और ऊपर से अब गैस सिलेंडर में से गैस की कालाबाजारी करने वाले जनता...

अंबाला (अमन कपूर) : इन दिनों जिस तरीके से महंगाई ने आम जन की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और ऊपर से अब गैस सिलेंडरों में से गैस की कालाबाजारी करने वाले जनता की जेब पर डाका डाल रहे है। कुछ ऐसा ही एक मामला अंबाला से सामने आया है जहां बंद डेयरी में गैस सिलेंडर में से गैस की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।

सीआईडी अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राम बाग रोड़ पर एक बंद डेयरी में छापेमारी की गई। जहां से लगभग 36 गैस सिलेंडर बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि जो लोग गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे थे वह मौके से फरार हो गए, लेकिन सीआईडी ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 36 गैस सिलेंडरों के साथ गैस निकालने वाले दो यंत्र व तीन स्कूटी भी बरामद की गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!