LPG गैस की किल्लत पर सरकार सख्त, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : आरती राव

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Mar, 2026 02:49 PM

government strict on lpg gas shortage strict action will be taken against black

LPG गैस की किल्लत को लेकर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बड़ा बयान देते कहा कि

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने LPG गैस की किल्लत को लेकर कहा कि राज्य सरकार गैस की कालाबाजारी किसी भी हालत में नहीं होने देगी। यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री आरती सिंह राव ने यह बात आज पंचकूला के नागरिक अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान कही। 

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल में सफाई व्यवस्था और सिक्योरिटी के काम से संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में सिक्योरिटी और साफ-सफाई के काम को पीपीपी मोड पर देने का सरकार विचार कर रही है, ताकि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान मंत्री को नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के काम का स्पष्ट रिकॉर्ड भी नहीं मिला।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगभग 16 से 17 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन कौन कर्मचारी किस स्थान पर ड्यूटी कर रहा है इसकी सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने एनआईसीयू वार्ड और जन औषधि काउंटर का भी दौरा किया।

मंत्री ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता की जांच के लिए अपने स्टाफ की ड्यूटी लगाई और उन्हें अलग-अलग काउंटरों पर भेजकर दवाओं की स्थिति की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री आरती सिंह राव ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया और पूछा कि उन्हें इलाज या दवाओं को लेकर किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही।
 
वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!