पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने गठबंधन सरकार पर कसा तंज,बोले- प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल है मौजूदा सरकार
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 24 Sep, 2023 06:08 PM

उचाना पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने गठबंधन सरकार पर तंज कसा और कहा कि मौजूदा सरकार आज हर मोर्चा पर विफल साबित हो रही है। जींद के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने पर सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि जींद हरियाणा का दिल है। जींद में कांग्रेस...
उचाना(प्रदीप श्योकंद): उचाना पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने गठबंधन सरकार पर तंज कसा और कहा कि मौजूदा सरकार आज हर मोर्चा पर विफल साबित हो रही है। जींद के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने पर सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि जींद हरियाणा का दिल है। जींद में कांग्रेस निरंतर मजबूत रही है। उचाना हलके से खुद के रिश्ते के बारे में बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी जननी उचाना हलके के गांव डूमरखा से है।
बता दें कि रविवार को धर्म नगरी बड़ौदा गांव की भूमि पर मुनि माया राम, गुरूदेव योगीराज महाराज का गुरू गुणगान महोत्सव आयोजित किया गया। शिवेंद्र मुनि के सानिध्य में सवा करोड़ ऊॅं सिद्ध श्री नमः: महामंत्र का जाप कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि की कामना की। पौधरोपण करने के बाद उसकी देखभाल करने, नशा मुक्ति एवं बेटी पढ़ाओ का हरियाणा सहित आस-पास के राज्यों के श्रद्धालुओं को संकल्प दोनों हाथ खड़े करके दिलवाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हुए थे।
बड़ौदा जैन स्थानक के पास आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ एमपी, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचाल, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर से भी श्रद्धालु पहुंचे। जैन स्थानक के बाहर आयोजित कार्यक्रम में जो सभा स्थल था वो लोगों की उमड़ी भीड़ के चलते छोटा पड़ गया। गणमान्य लोगों एवं चातुर्मास में उठाई करने वालों को सम्मानित किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बड़ौदा जैन मुनियों की जन्म भूमि है। ऐसी भूमि पर आना सौभाग्य की बात है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
Related Story

'अगर नैतिकता है तो स्वयं दें इस्तीफा', क्रॉस वोट करने वाले कांग्रेस विधायकों को भूपेंद्र हुड्डा...

भूपेंद्र हुड्डा को राहत मिलेगी या नहीं? कैबिनेट बैठक में 16.49 लाख के पेनल रेंट पर बड़ा फैसला संभव

BJP सरकार 36 बिरादरी की सांझी सरकार है, जिसमें हर वर्ग खुद को सहभागी मानता है : डॉ. अरविंद शर्मा

'अभी-अभी विधायक बने हैं, थोड़ी गरमाई है, कुछ दिनों में ठंडा हो जाएगा', दिग्विजय चौटाला ने अर्जुन...

हरियाणा सरकार का नायब फैसला, प्रदेश में होगी 8 लाख ट्यूबवेल के पानी की जांच, जानिए क्या है वजह...

कांग्रेस के 10 साल के राज में जनता देख चुकी गूंगी-बहरी और अंधी सरकार, हुड्डा के बयान पर आरती राव का...

सरकारी अस्पतालों में सख्तीः हर मरीज की मैडीकल हिस्ट्री दर्ज करना जरूरी, ये रिकॉर्ड रखेंगे जिला...

अंबाला से अयोध्या धाम के लिए फ्री यात्रा करेंगे हरियाणावासी, सीएम ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

कुलदीप वत्स ने हुड्डा से मुलाकात पर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, बोले- 'मांगें पूरी हो गईं, कोई...

250 फुट ऊंचे टावर पर चढ़े किसान के मुद्दे पर सियासत तेज, दुष्यंत चौटाला बोले- सरकार ने किया अन्याय