हरियाणा चीफ सेक्रेटरी से IPS सुसाइड केस में पूछताछ, सचिवालय में 1 घंटे तक रही चंडीगढ़ SIT

Edited By Isha, Updated: 06 Jan, 2026 08:42 AM

haryana chief secretary questioned in ips officer s suicide case

हरियाणा के आई.पी.एस. वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस की एस.आई.टी. की जांच जारी है। इसी कड़ी में सोमवार देर शाम एस.आई.टी. टीम सिविल सचिवालय पहुंची। जहां एक घंटे से अधिक समय तक

चंडीगढ़ : हरियाणा के आई.पी.एस. वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस की एस.आई.टी. की जांच जारी है। इसी कड़ी में सोमवार देर शाम एस.आई.टी. टीम सिविल सचिवालय पहुंची। जहां एक घंटे से अधिक समय तक हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से पूछताछ की।

दिवंगत आई.पी.एस. के सुसाइड नोट में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का भी नाम है। इससे पहले भी एस.आई.टी. ने मुख्य सचिव से पूछताछ की थी। पिछले दिनों एस.आई.टी. की ओर से मुख्य सचिव को एक नोटिस भी सर्व किया गया था लेकिन मुख्य सचिव चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय नहीं पहुंचे जिसके बाद एस.आई.टी. को लीड कर रही एस.एस.पी. कंवरदीप कौर अपने कई अफसरों के साथ खुद सचिवालय पहुंची जहां करीब एक घंटे तक मुख्य सचिव ने आई.पी. एस. सुसाइड सुसाइड केस केस को को लेकर पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो एस.आई.टी. ने मुख्य सचिव से कई सवाल पूछे। इसके अलावा सुसाइड नोट में मिले फैक्ट्स से संबंधित डाक्यूमेंट की पड़ताल की। शाम साढ़े 5 बजे तक एस.आई.टी. के अफसर सचिवालय में ही मौजूद रहे।


पूरन कुमार सुसाइड मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एस आई टी. अब फाइनल नोट में नामित अफसरों के बयान दर्ज करने को प्रक्रिया को पूरी करने की तैयारी में है। अब तक मामले में नामित लगभग सभी अफसरों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। यही नहीं 22 गवाहों के बयान दर्ज किार जा चुके हैं। इस मामले में बीते दिनों हरियाणा के कई आई पी एस व रिटायर्ड अफसरों नेचंडीगढ़‌पुलिस मुख्यालय पहुंचकर बयान दर्ज करवायाथा। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!