'SC का फैसला ही अरावली को बचाएगा', कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 29 Dec, 2025 04:59 PM

the supreme court s decision will save the aravalli range  said bhupinder sing

अरावली पर्वत श्रृंखलाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : अरावली पर्वत श्रृंखलाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर स्टे लगा दिया है। इस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है। उनका कहना है कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट बहुत कम मामलों में स्वत संज्ञान लेता है। इस मामले को लेकर देश के बहुत से प्रदेशों से है लोगों की आवाज उठ रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ही अरावली को बचाएगा।

हुड्डा ने आगे बताया कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी नोटिस दिया था। लेकिन वह मंजूर नहीं हुआ। वे चाहते हैं कि हरियाणा सरकार अपना स्टैंड क्लियर करें कि सुप्रीम कोर्ट में उनका क्या स्टैंड है। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वत एक तरह से हरियाणा के फेफड़े हैं अगर फेफड़े खराब हो जाते हैं तो बहुत ज्यादा नुकसान होता है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!