हरियाणा में यहां खुलेगा Primary Health Center, CM ने दी मंजूरी...

Edited By Isha, Updated: 06 Jan, 2026 02:13 PM

a primary health center will open here in haryana

हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि महेंद्रगढ़ के गांव खातोदडा में प्राथमिक स्वास्थ्य

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया): हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि महेंद्रगढ़ के गांव खातोदडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मुख्यमंत्री घोषणा में संशोधन को सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की जन-कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है, जिनके नेतृत्व में हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर, सुरक्षित और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!