फिल्मी अंदाज में युवकों ने की फायरिंग, फिर लाठी-डंडों से की मारपीट, 1 युवक घायल

Edited By Isha, Updated: 20 Jan, 2021 09:27 AM

film firing in youth then lathi baton beatings

पानीपत जिले में आए दिन चोरी, हत्या , लूटपाट जैसी वारदातें लगातार सामने आ रही है । जिले में क्राइम ग्राफ इतना बढ़ चुका है मानो जैसे अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ ही न बचा हो । ऐसा ही ताजा मामला पानीपत के मॉडल टाउन से सामने आया है जहाँ पर दिन दहाड़े...

पानीपत(सचिन): पानीपत जिले में आए दिन चोरी, हत्या , लूटपाट जैसी वारदातें लगातार सामने आ रही है । जिले में क्राइम ग्राफ इतना बढ़ चुका है मानो जैसे अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ ही न बचा हो । ताजा मामला पानीपत के मॉडल टाउन से सामने आया है जहां पर दिन दहाड़े हवाई फायरिंग की गई और जमकर लाठी डंडे चले । गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कावड़ी गांव का अरुण नामक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित की तरफ से शिकायत मिल गई है मामले की जांच  कर कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों ने वारदात को रावल बेक  र्स के सामने अंजाम दिया । आस पास के लोगों ने बताया की करीब  4 से 5 युवक वहां पर कुछ देर खड़े रहे , कुछ युवक और गाड़ियों में आए लाठी-डंडों के साथ  एक दूसरे से मारपीट करने लगे फिर अचानक से हवाई फायरिंग शुरू कर दी । हवाई फायरिंग के चलते एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अभी इलाज चल रहा है । फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी ।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!