Panipat news: सगाई का चल रहा था कार्यक्रम, गाना बजाने को लेकर लड़का-लड़की पक्ष में हुआ झगड़ा

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jun, 2025 11:20 AM

fight between the boy and girl sides in panipat over playing a song

पानीपत जिले में जाटल रोड स्थित पीपल वाली गली में सगाई की रस्म में डीजे पर गाना बजाने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के रिश्तेदारों में झगड़ा हो गया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में जाटल रोड स्थित पीपल वाली गली में सगाई की रस्म में डीजे पर गाना बजाने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के रिश्तेदारों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों से 3 लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक को खानपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

 DJ पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी

बता दें कि मुखीजा कॉलोनी की एक लड़की का करनाल के तरावड़ी निवासी युवक से गुरुवार को जाटल रोड स्थित धर्मशाला में सगाई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सगाई कार्यक्रम में आए कुछ लोगों ने झगड़े को शांत कराने का प्रयास किया, कुछ देर शांति के बाद दोबारा विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदार इस रिश्ते से नाराज थे। जिसके चलते उन्होंने डीजे पर गाने के बहाने से झगड़ा शुरू किया। झगड़े में लड़की पक्ष के एक रिश्तेदार की नाक कट गई, जिसे खानपुर रेफर किया गया है। इसके अलावा दोनों पक्षों से करीब 4 लोग घायल हुए है। वहीं इस मामले में मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेन्द्र ने बताया कि लड़का पक्ष के सोनीपत निवासी एक व्यक्ति की तरफ से शिकायत मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!