सिर में ईंट मार कर महिला का हत्या, पारिवारिक जमीनी विवाद की जताई जा रही आशंका

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Oct, 2020 08:53 AM

fear of killing a woman with a brick in the head family ground dispute

फतेहाबाद जिले के गांव नंगल में एक महिला की सिर में ईंट मार कर हत्या कर दी गई। महिला का शव लहुलूहान हालत में घर के आंगन में पड़ा मिला...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के गांव नंगल में एक महिला की सिर में ईंट मार कर हत्या कर दी गई। महिला का शव लहुलूहान हालत में घर के आंगन में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते महिला की हत्या की गई है, हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने महिला के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!