विवाद में फंसे Badshah, पंचकूला में ‘Tateeree’ गाने को लेकर FIR दर्ज, अश्लीलता और महिलाओं के अपमान का आरोप....

Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Mar, 2026 05:10 PM

badshah embroiled in controversy fir lodged in panchkula over song tateeree

पंचकूला के साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 में एक गाने और उसके वीडियो को लेकर एफआईआर

पंचकूला : पंचकूला के साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 में एक गाने और उसके वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहे गाने “Tateeree” में आपत्तिजनक शब्दों और अशोभनीय इशारों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अभय चौधरी द्वारा थाना साइबर क्राइम में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296 तथा Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पंचकूला के सब-इंस्पेक्टर देशराज को सौंपी गई है।

PunjabKesari

शिकायत में कहा गया है कि गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ “बादशाह” के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी गाना “Tateeree” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस गाने में कुछ ऐसे शब्द और इशारे दिखाए गए हैं जो अत्यंत आपत्तिजनक हैं और समाज के लिए गलत संदेश देते हैं। वीडियो में लड़कियों को स्कूल की यूनिफॉर्म में दिखाया गया है और स्कूल जैसे माहौल को अलग तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसे शिकायतकर्ता ने समाज में अश्लीलता और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की सामग्री बच्चों और युवाओं के मन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है और समाज में गलत सोच को बढ़ावा दे सकती है। इसलिए संबंधित गाने पर रोक लगाने और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!