मैट्रिमोनियल साइट पर महिला से दोस्ती, फिर गिफ्ट का झांसा देकर ठगी... फरीदाबाद से नाइजीरियन युवक गिरफ्तार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Jul, 2025 01:33 PM

faridabad cyber  police arrested nigerian youth matrimonial website fraud scam

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में साइबर पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरुवार को सिटी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Haryana Crime: दिल्ली के सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में साइबर पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरुवार को सिटी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी बातचीत

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट पर एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को जर्मनी में रहने वाला बताया और कहा कि उसका परिवार ब्राजील में रहता है। दोनों के बीच वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने महिला को बताया कि वह जल्द ही अपने परिवार के साथ भारत शिफ्ट हो रहा है।

कस्टम टैक्स का झांसा देकर की ठगी

9 अप्रैल को आरोपी ने महिला को कहा कि वह उसके लिए गहने, अमेरिकी डॉलर और कपड़े तोहफे के रूप में भेज रहा है। 11 अप्रैल को महिला को एक कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को कस्टम्स अधिकारी बताया और कहा कि उसे कस्टम टैक्स के तौर पर 37,500 रुपये जमा करने होंगे। कॉलर ने चेतावनी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। महिला ने बताया कि उसने ट्रैकिंग लिंक पर नंबर डालकर जांच की तो पता चला कि कोरियर दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम ऑफिस पर अटका हुआ है। उसने 37,500 रुपये जमा कर दिए, लेकिन बाद में फिर से 98,700 रुपये और जमा करने को कहा गया। महिला ने वह रकम भी जमा कर दी, लेकिन उसे कोई सामान प्राप्त नहीं हुआ। बाद में कॉल करने वाले सभी नंबर बंद हो गए।

2022 से भारत में रह रहा था आरोपी

साइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान दिल्ली के महरौली से आरोपी नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम इकेजा स्टेट, लागोस है। वह 2022 से भारत में रह रहा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए महिलाओं को फंसाता और उनसे पैसे वसूलता था। खाते में आए पैसों को निकालकर अपने साथी को देता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!