कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता : जिंदल

Edited By kamal, Updated: 26 Apr, 2019 10:53 AM

family relationship with people of kurukshetra parliamentary area

पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता से उनका पारिवारिक रिश्ता है और हमेशा रहेगा जो उनके...

कैथल(महीपाल/ गौरव): पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता से उनका पारिवारिक रिश्ता है और हमेशा रहेगा जो उनके पिता स्व.ओ.पी. जिंदल ने दिल से जोड़ा था। कैथल, गुहला हलके के गांव व सीवन में ग्रामीण कार्यकर्ताओं व गण्यमान्य लोगों को संबोधित करते हुए नवीन जिंदल ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि उनका हित केवल कांग्रेस पार्टी में ही है तथा किसी और के बहकावे में न आएं।

उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार केवल जुमला पार्टी साबित हुई है तथा आज देश की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है तथा विकास कार्यों पर ब्रेक सी लग गई है। अपने शासनकाल का जिक्र करते उन्होंने कहा कि बतौर सांसद उन्होंने प्रत्येक वर्ग की आवाज उठाई और समाज सेवा के माध्यम से गरीब व पिछड़े लोगों की मदद करने की भरपूर कोशिश की।
 
इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने नवीन जिंदल का फूल मालाओं से स्वागत किया व उन्हें पूरी मदद देने का भरोसा जताया। इस मौके पर उनके साथ चित्रा, सुदीप सुर्जेवाला सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!