युवक का अपहरण कर की पिटाई, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनो ने काटा बवाल

Edited By Shivam, Updated: 28 Feb, 2019 10:38 AM

family of kidnapped person protested in front of minister office

करनाल के उपमंडल के गांव मनक माजरा गादियान के एक युवक का अपहरण कर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर तो दर्ज की गइ है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिससे...

इंद्री(मेनपाल): करनाल के उपमंडल के गांव मनक माजरा गादियान के एक युवक का अपहरण कर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर तो दर्ज की गइ है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिससे नाराज युवक के  परिजनों ने राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज के कार्यालय पर जमकर बवाल काटा।

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही इन्द्री पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। पुलिस ने परिजनों आश्वासन दिया है कि दोषियों की शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सांठगाठ कर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है, अभी तक सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

इस बारे में थाना प्रभारी सतप्रकाश ने बताया कि पुलिस को यह शिकायत आई थी कि गत दिवस मनममाजरा के विवेक को जैनपुर साधान के कुछ लोग अगवाकर ले गये थे ओर उसके साथ मारपीट की है। युवक की ओर से शिकायत मिलने पर जैनपुर के कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत आई है जिस पर भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि 164 के बयान दर्ज होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!