22 घंटे बाद किसान का अंतिम संस्कार, DSP के आश्वासन पर माने परिजन... वीजा एजेंट की गिरफ्तारी की मांग तेज

Edited By Isha, Updated: 23 Apr, 2026 03:59 PM

farmer funeral held after 22 hours family agrees following dsp assurance

जिले के हलालपुर गांव में किसान लाभ सिंह की मौत के बाद परिजनों ने करीब 22 घंटे तक अंतिम संस्कार रोककर प्रदर्शन किया। परिजन आरोपियों, खासकर वीजा एजेंट की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर शाम DSP निर्मल सिंह के आश्वासन के बाद ही परिवार अंतिम संस्कार...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के हलालपुर गांव में किसान लाभ सिंह की मौत के बाद परिजनों ने करीब 22 घंटे तक अंतिम संस्कार रोककर प्रदर्शन किया। परिजन आरोपियों, खासकर वीजा एजेंट की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर शाम DSP निर्मल सिंह के आश्वासन के बाद ही परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, लाभ सिंह ने 5 अप्रैल को वीजा एजेंट से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 20 अप्रैल की रात उनकी मौत हो गई। मंगलवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और सड़क पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

बुधवार को DSP निर्मल सिंह और SHO गुरनाम सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। पुलिस की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि आरोपी वीजा एजेंट संदीप कुमार समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

45 लाख रुपये और जमीन के सौदे का विवाद
परिजनों का आरोप है कि वीजा एजेंट ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर लाभ सिंह के जीजा के खाते में करीब 45 लाख रुपये अलग-अलग समय पर डलवाए। बाद में इन पैसों को लेकर दबाव बनाया गया और इनकम टैक्स का डर दिखाकर 2 एकड़ जमीन का एग्रीमेंट करवा लिया गया। इसके बाद आरोपी ने या तो 45 लाख रुपये दोबारा देने या जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया, जिससे परेशान होकर लाभ सिंह ने यह कदम उठाया।

ऑस्ट्रेलिया भेजने का दिया था झांसा
बताया जा रहा है कि आरोपी ने परिवार को बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया था और इसी बहाने पैसे का लेन-देन हुआ। जब मामला बिगड़ा तो आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ता गया।

तीन टीमें कर रही जांच
DSP निर्मल सिंह के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए CIA समेत तीन टीमें गठित की गई हैं। संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!