कथित ईडी अधिकारी ने किया महिला को डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर दिखाकर ट्रांसफर कराए लाखों रुपए

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Nov, 2025 09:20 PM

fake ed officer digital arrested a woman

साइबर ठगों ने महिलाओं को अपना टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। ठगों ने एक महिला को वीडियो कॉल कर स्वयं को ईडी का अधिकारी बताया और एक युवक के साथ महिला के मिलीभगत होने की बात कहकर उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर ठगों ने महिलाओं को अपना टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। ठगों ने एक महिला को वीडियो कॉल कर स्वयं को ईडी का अधिकारी बताया और एक युवक के साथ महिला के मिलीभगत होने की बात कहकर उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया। महिला को छोड़ने की ऐवज में आरोपी ने उससे लाखों रुपए ट्रांसफर करा लिए। अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी जब उसने पुलिस को दी तो साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

सेक्टर-45 निवासी पुष्पा भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस नवंबर शाम को उनके पास एक अनजान नंबर वीडियो कॉल आती है। वीडियो कॉल करने वाले ने उनको कहा कि एक अपराध में वह नरेश गोयल नामक व्यक्ति के साथ शामिल है। फोन करने वालों ने खुद को प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बनाया। उसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से मामले की जांच करने के लिए जालसाज ने उनको डिजिटल अरेस्ट कर लिया। रात भर डिजिटल अरेस्ट कर बात करते रहे और उनके बैंक खाते के बारे में जानकारी जुटाई गई। उनके मना करने पर जालसाजों ने झांसे में लेकर कहा कि वह उनकी मदद कर रहे है।

 

जालसाज ने झांसे में लेकर उनके बैंक खाते में जांच होने तक ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए। जांच के बाद रुपये वापस भेजने का झूठा आश्वासन भी दिया। जालसाजों के झांसे में आकर महिला 11 नवंबर को सुबह रुपये उनके सेक्टर-15 स्थित बैंक की ब्रांच में पहुंची,जहां पर उनका खाता था। जालसाज के उनके बताए बैंक खाते में अपने खाते से फिक्स्ड डिपॉजिट सहित कुल 32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। यह पूरी प्रक्रिया जालसाजों ने दस से ज्यादा घंटे डिजिटल अरेस्ट कर अंजाम दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!