कुरुक्षेत्र में कांग्रेस संगठन के विस्तार की कवायद शुरू, केंद्रीय ऑब्जर्वर ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Jun, 2025 05:03 PM

exercise to expand congress organization in kurukshetra begins

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की बैठक पंजाबी धर्मशाला में हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए पार्टी के केंद्रीय ऑब्जर्वर कुलजीत नागरा

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की बैठक पंजाबी धर्मशाला में हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए पार्टी के केंद्रीय ऑब्जर्वर कुलजीत नागरा, प्रदेश ऑब्जर्वर पूर्व MLA प्रदीप चौधरी और दिव्यांशु बुद्धिराजा पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए प्रदीप चौधरी ने कहा कि आवेदन आने के बाद 6 लोगों का पैनल बनाकर हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

PunjabKesari

इस बैठक में केंद्रीय ऑब्जर्वर कुलजीत नागरा ने कहा कि हम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है, इसलिए कार्यकर्ता निष्पक्ष होकर, बिना किसी दबाव के अपने राय और विचार रखें। मीडिया से बातचीत में प्रदेश ऑब्जर्वर प्रदीप चौधरी ने बताया कि जिले के सभी कार्यकर्ताओं से उनकी राय मांगी गई है। कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन आने के बाद 6 लोगों का पैनल बना हाइकमान को दे देंगे। इस बैठक में ऑब्जर्वर के अलावा थानेसर के कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा से विधायक मंदीप चट्ठा, शाहाबाद से विधायक रामकरण काला, लाडवा से पूर्व विधायक मेवा सिंह मौजूद रहे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!