बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 पुलिस क्वार्टरों के काटे कनेक्शन

Edited By Deepak Paul, Updated: 30 Nov, 2018 11:30 AM

electricity department s big action cut connection of 600 police quarters

पंचकूला में बिजली विभाग ने बिल न जमा करवाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन की बिजली काट दी है। बताय़ा जा रहा है कि पुलिस लाइन का  करीब 1 करोड़ रुपए का बिल

पंचकूला(उमंग): पंचकूला में बिजली विभाग ने बिल न जमा करवाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन की बिजली काट दी है। बताय़ा जा रहा है कि पुलिस लाइन का  करीब 1 करोड़ रुपए का बिल बकाया था जो फिछले साल 2016 का बकाया है, जिसको भरने के लिए लगभग बिजली विभाग द्वारा कई बार पंचकूला उपायुक्त व पुलिस उपायुक्त को लेटर भेजा जा चुका है। लेकिन उनके कान पर जू तक नहीं रेंगी। 

बिजली विभाग ने सुबह 5 बजे के करीब कार्रवाई करते हुए बिजली के क्नेक्शन काट दिए। इस कार्रवाई के बाद 600 पुलिस फैमिली क्वार्टरों में बिजली व पानी पूरी तरह से बंद हो गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!