फरीदाबाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, इस वजह से उठा लिया खौफनाक कदम

Edited By Harman, Updated: 29 Aug, 2026 02:20 PM

elder brother shoots younger brother in faridabad

हरियाणा के फरीदाबाद के सारण गांव  से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रुप धारण कर लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर तीन राउंड फायरिंग की।

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के सारण गांव  से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रुप धारण कर लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर तीन राउंड फायरिंग की।

बताया जा रहा है कि  प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई तुषार ने बड़े भाई अभिषेक को गोली मारी। पेट के बीचों-बीच गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी तुषार मौके से फरार हो गया। वारदात सारण गांव के बृजवासी मिठास भंडार के पास हुई है। गोली लगने के बाद घायल अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
परिजनों ने पुलिस को गोलीकांड की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आरोपी तुषार की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं हुई है। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!