किसान आंदोलन के कारण जींद से दिल्ली नहीं जा पा रही बसें, रोडवेज बसों की टूटी कनेक्टिविटी

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Dec, 2020 12:45 PM

due to farmer agitation jind has not been able to move to delhi

किसान आंदोलन का व्यापक असर दिल्ली रुट पर पड़ा है। लगभग पिछले एक महीने से जींद से दिल्ली के लिए जाने वाली बसें बहादुरगढ़ तक जाती है, वहीं सोनीपत रुट से दिल्ली जाने वाली बसें अब गोहाना तक ही सिमट रह गई...

जींद : किसान आंदोलन का व्यापक असर दिल्ली रुट पर पड़ा है। लगभग पिछले एक महीने से जींद से दिल्ली के लिए जाने वाली बसें बहादुरगढ़ तक जाती है, वहीं सोनीपत रुट से दिल्ली जाने वाली बसें अब गोहाना तक ही सिमट रह गई है। 26 नवम्बर से कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए है। ऐसे में जींद से दिल्ली के लिए बसें नहीं जा रही है औऱ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान आंदोलन के कारण सोनीपत से दिल्ली जाने वाली बस को सोनीपत तक भेजा लगा लेकिन अब यात्री नहीं होने के कारण यह बस अब केवल गोहाना तक ही जा रही है।

हालांकि बहादुरगढ़ के लिए जींद से 8 से 10 बसें चलती है। ऐेसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बहादुरगढ़ रुट पर थोड़ी बहुत राहत है। बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री मैट्रो में चले जाते है। वहीं सोनीपत रुट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई है। सोनीपत जाने वाली बस को अब गोहाना तक कर दिया गया है तो सोनीपत रुट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

जींद से सोनीपत होकर दिल्ली तक केवल 15 दिन चली बसें
जींद से सोनीपत होते हुए दिल्ली के लिए बस 11 नवम्बर को बस शुरु की गई थी। इसके बाद 26 नवम्बर से किसान दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में डेरा डाले हुए है। 26 नवम्बर के बाद से यह बस सोनीपत तक चलाई गई, लेकिन यात्री नहीं होने के कारण यह बस केवल गोहाना तक ही जाती है। जींद से सोनीपत जाने के लिए यह केवल एक मात्र बस थी। हालांकि गोहाना तक 26 से अधिक प्राइवेट व छह से अधिक रोडवेज चल रही है, लेकिन अब दिल्ली के साथ-साथ जींद से सोनीपत की कनैक्टिविटी भी टूट गई है।
 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!