नशे में धुत्त डॉक्टर दे रही थी मरीजों को ट्रीटमेंट, मीडिया को देख गाड़ी लेकर भागी (VIDEO)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 03 May, 2018 03:05 PM

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर रानी में गत रात ड्यूटी पर मौजूद एक महिला डॉक्टर शराब के नशे में धुत थी। उसने इतनी शराब पी रखी थी कि उसे होश ही नहीं था। इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा के नाम वरिष्ठ चिकित्सक...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर रानी में गत रात ड्यूटी पर मौजूद एक महिला डॉक्टर शराब के नशे में धुत थी। उसने इतनी शराब पी रखी थी कि उसे होश ही नहीं था। इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा के नाम वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी को इस बारे में शिकायत दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर नशे में इतनी चूर थी कि उसे कुछ भी होश नहीं था कि वो क्या बोल रही हैं। जब उन्होंने डॉक्टर से शराब पीने के बारे में पूछा तो उसने उनके साथ बदतमीजी की। मामला बढ़ता देख वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी संजीव गोयल से बात की जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने दूसरे डॉक्टर को डयूटी पर भेजा।
PunjabKesari
गाड़ी लेकर भाग गई डॉक्टर
अस्पताल में मीडिया के पहुंचने के बाद मामले को तूल पकड़ता देख नशे में धुत्त डॉक्टर अपनी गाड़ी लेकर अस्पताल से भाग गई। अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजन डॉक्टर का मेडिकल करवाने की बात पर जोर देते रहे पर किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि एल्कोहल की पुष्टि के लिए आरोपी डॉक्टर का ब्लड सैम्पल ले ले।जब अस्पताल में पुलिस पहुंची तब तक डॉक्टर वहां से भाग चुकी थी।

मंत्री अनिल विज को फोन कर करवाया मामले से अवगत
अस्पताल में ड्यूटी के समय शराब का सेवन कर मरीजो का इलाज कर रही डॉक्टर के बारे में मरीजों के परिजनों ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को फोन कर अवगत करवाया। परिजनों ने बताया कि अनिल विज के पीए से उनकी बात हुई है और उन्होंने उचित कार्यवाही करने की बात कही है ।

संजीव गोयल सीनियर मेडिकल ऑफिसर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी से बात की तो उन्होंने कहा कि पंचकूला से सुबह सीनियर डॉक्टरों की टीम आई थी। उन्होंने जो जानकारी मांगी उनको उपलब्ध करवा दी गई है।

सिविल सर्जन पंचकूला योगेश कुमार ने बताया कि सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 से वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम बना कर समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र रायपुररानी भेज दी गई थी।टीम में डॉक्टर यशपाल, डॉक्टर नवजोत ने हर पहलू पर जांच पड़ताल की है। डॉक्टरों द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्यवाही की जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!