Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Mar, 2026 04:49 PM

रंगों के पर्व होली पर जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर मंगलमय जीवन व लंबी आयु की कामना करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस दिन नशेड़ी युवकों का
सोहना (सतीश कुमार) : रंगों के पर्व होली पर जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर मंगलमय जीवन व लंबी आयु की कामना करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इस दिन नशेड़ी युवकों का तांडव शहर से लेकर गावों तक देखने को मिला है। नशेड़ी धुत होकर सिर्फ आपस में ही नहीं भिड़े बल्कि 7 महिलाओं सहित बीच-बचाव करने वाले कई लोगों पर हमला कर उन्हें भी गंभीर रूप घायल कर दिया।
अगर हम बात करें सोहना शहर पुलिस थाना की तो वार्ड नंबर 6 व 8 में झगड़ा हुआ है। वहीं सोहना सदर पुलिस थाना के गांव सिलानी व दोहला के अलावा भोंडसी पुलिस थाना के गांव घामडोज, मारुति कुंज व भोंडसी गांव में भी झगड़ा हुआ है। बता दें कि झगड़ों के दौरान 7 महिलाओं सहित घायल हुए 23 को सोहना के नागरिक हॉस्पिटल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। वहीं कुछ घायलों को सोहना के निजी हस्पतालों में दाखिल कराया गया है तो कुछ घायल नूहं के नलहड़ मेडिकल कालेज व गुरुग्राम के अलग-अलग हस्पतालों में उपचारधीन हैं।
फिलहाल अलग-अलग थानों की पुलिस एमलसी के आधार घायलों के बयान दर्ज कर कार्यवाही करने में जुटी है। देखना इस बात का होगा कि पुलिस जांच के दौरान झगड़ों की असल सच्चाई क्या सामने आती है। झगड़े किसी रंजिश को रखते हुए किये गए हैं या फिर कोई अन्य कारण सामने आते हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)