नशा तस्कर काबू, 205 ग्राम गांजा बरामद

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2020 08:32 AM

drug smuggler overcome 205 grams of cannabis recovered

नशे का धंधा करने वाले तस्करों पर शिकंजा कसते हुए थाना सदर पुलिस द्वारा एक तस्कर को काबू कर लिया गया जिसके कब्जे से 205 ग्राम गांजा बरामद करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि थाना सदर पुलिस के एस.आई. रमेश

कैथल: नशे का धंधा करने वाले तस्करों पर शिकंजा कसते हुए थाना सदर पुलिस द्वारा एक तस्कर को काबू कर लिया गया जिसके कब्जे से 205 ग्राम गांजा बरामद करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि थाना सदर पुलिस के एस.आई. रमेश चंद्र की टीम सायंकालीन गश्त दौरान बस अड्डा दुंधरेहड़ी पर मौजूद थी। 

सूत्रों से एक गुप्त जानकारी मिलने उपरांत पुलिस द्वारा दबिश देकर संदिग्ध कर्मजीत निवासी गुहणा को काबू कर लिया गया। मौके पर बुलाए गए तहसीलदार कैथल ईश्वर सिंह के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 205 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना सदर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!