ड्राइवर ने नौकरानी से किया रेप, 6 माह की गर्भवती होने पर छोड़ कर भागा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Sep, 2025 06:58 PM

domestic maid raped by driver

सदर थाना एरिया में एक ड्राइवर द्वारा नौकरानी से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। नौकरानी जब छह माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे कुछ दिन के लिए अपने गांव जाने की बात कहकर चला गया और आज तक नहीं लौटा।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सदर थाना एरिया में एक ड्राइवर द्वारा नौकरानी से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। नौकरानी जब छह माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे कुछ दिन के लिए अपने गांव जाने की बात कहकर चला गया और आज तक नहीं लौटा। नौकरानी ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, 22 साल की युवती ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वर्तमान में वह सदर थाना एरिया में रहती है। वह घरों में झाड़ू पोछा लगाने का कार्य करती है। उसकी पहचान कुरबान नाम के व्यक्ति से हुई थी जो ड्राइवरी करता है। दोनों में प्यार हो गया और दोनों ही लिव इन में रहने लगे। आरोप है कि इस दौरान कुरबान ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो कुरबान ने उसे शादी करने का झांसा दिया।

 

छह महीने का गर्भ होने के बाद जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो वह उसे यह कहकर चला गया कि वह कुछ दिन के लिए अपने गांव जा रहा है। वहां से लौटने के बाद शादी करेगा। यहां से जाने के बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया और आज तक वापस नहीं लौटा। इस पर उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!