हरियाणा में डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक; हॉस्पिटल में धरने पर बैठे DOCTORS, मरीजों को हो रही परेशानी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 15 Jul, 2024 11:55 AM

doctors pen down strike in haryana

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश भर के सरकारी डॉक्टर दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के डॉक्टर भी धरने पर बैठ गए। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे डॉक्टर ओपीडी में नहीं गए।

बहादुरगढ़/करनाल/यमुनानगर/चरखी दादरी/अंबाला (सुरेंद्र मेहता, प्रवीण धनखड़, पुनीत श्योराण, अमन कपूर): हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश भर के सरकारी डॉक्टर दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के डॉक्टर भी धरने पर बैठ गए। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे डॉक्टर ओपीडी में नहीं गए। जिससे यहां इलाज के लिए आये मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 25 जुलाई तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह 26 जुलाई से सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर देंगे। अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं व पोस्टमार्टम समेत सभी आपातकाल सेवाएं बंद रहेंगी।

एचसीएमएस एसोसिएशन की जिला प्रधान डॉ. ममता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाने की मांग की जा रही है। इसको सीएम की घोषणा में शामिल किया गया था। ढाई साल बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। एसोसिएशन ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी लिखित में मांगपत्र दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से चिकित्सकों की मांगें लंबित हैं। उन्होंने बताया कि सर्विस में चिकित्सकों को जिस वक्त पीजी करने जाना होता है, तो एक-एक करोड़ रुपये के दो बांड भरने पड़ते हैं। एसोसिएशन की मांग है कि पुरानी पॉलिसी को लागू कर दिया जाए। पहले यह राशि 50 लाख थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। मांगे नहीं माने जाने पर 26 जुलाई से सभी सेवाएं बंद होगी।

PunjabKesari

करनाल में डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक

करनाल में भी सरकारी डाक्टर सभी कलम छोड़ कर धरने प्रदर्शन पर चले गये हैं। सरकारी डाक्टर स्पेसल कैडर की मांग कर रहे है। डाक्टरों की मुख्य मांग है कि डारेक्ट SMO की भर्ती न कि जाए स्पेसलिस्ट डॉक्टरों का कैडर बनाया जाए। सैंकड़ों डाक्टरों द्वारा आज पेन डाउन स्ट्राइक दो घण्टे पर चचले गए। अस्पताल में आये मरीज भी परेशान नजर आए क्योंकि गर्मी में इंतज़ार करना बड़ा मुश्किल ही रहा था। वहीं इसके चलते बच्चे और महिलाएं भी परेशान हैं, जो चैकअप कराने आई उनके बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ा।

यमुनानगर में OPD बंद

पूरे हरियाणा की तरह यमुनानगर में भी स्वास्थ्य सेवाएं 2 घंटे के लिए ठप रही।डाक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी का इंतजार कर कई मरीज वापस लौटे गए।हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर डाक्टरों ने दो घण्टे के लिए हड़ताल की। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर विपिन गोंडवाल का कहना है कि 3 साल से उन्हें मांगों को लेकर लगातार सरकार से मांग करते आ रहे हैं सुनवाई नहीं कर रहे जिसके चलते 2 घंटे के लिए ओपीडी बंद की गई है अगर अब भी सरकार  नहीं मानी तो हमने 25 जुलाई से सेवाएं पूरी तरह तप करने का नोटिस दिया हुआ है।

PunjabKesari

चरखी दादरी डॉक्टरों की सेवाएं बंद

चरखी दादरी में हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के 17 राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात 60 चिकित्सकों ने हड़ताल पर रहते हुए ओपीडी नहीं देखी। इसके चलते सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं पूर्ण रूप से प्रभावित रहीं। हालांकि हड़ताल के बावजूद इमरजेंसी केस अटेंड किए गए। वहीं, चिकित्सकों की हड़ताल के चलते जिले में करीब 2500 से अधिक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान चिकित्सकों ने जहां मांगे पूरी नहीं होने पर 25 जुलाई से एमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने की दी चेतावनी वहीं आर-पार की लड़ाई का ऐलान भी किया।

बता दें कि दादरी सहित जिलेभी के सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों की दैनिक ओपीडी करीब 2500 रहती है। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते सुबह से ही ओपीडी नहीं देखी और हड़ताल पर रहे। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते 100 फीसदी ओपीडी प्रभावित रही और 2500 मरीजों को बिन उपचार के ही लौटना पड़ा। चिकित्सकों के कक्ष खाली पड़े रहे और बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को घंटो इंतजार करने के बाद बैरंग लौटना पड़ा। मरीजों ने बताया कि डाक्टरों की हड़ताल का खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। वे दूर-दूर से इलाज के लिए पहुंचे लेकिन कोई डाक्टर व सुविधा नहीं होने से वापस लौटना पड़ रहा है। 

PunjabKesari

एचसीएमएस के जिला प्रधान राजीव बेनीवाल ने उनकी प्रमुख मांगों में चिकित्सकों की स्थाई भर्ती, पीजी पॉलिसी में बॉन्ड की राशि 1 करोड़ से घटाकर 50 लाख की जाए। उसके लिए कुछ गिरवी ना रखवाया जाए। जिससे मध्यम वर्ग से आने वाले डॉक्टर पीजी करके जनता की सेवा कर पाएं। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को पूरा करते हुए स्पेशलिस्ट कैडर का निर्माण एसोसिएशन के सुझाव पर किया जाए। अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी को 26 जुलाई को इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी।

PunjabKesari

अंबाला में डॉक्टरों की हड़ताल

अपनी मांगों को लेकर परे परदेश के डॉक्टर्स आज दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर है। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि हमारी हड़ताल का हस्पताल में आए मरीजों पर कोई असर नहीं होगा, OPD और इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही है। हालांकि डिक्टर्स की हड़ताल से मरीजों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग 70,70 किलोमीटर से आकर हस्पताल में डॉक्टर्स का इंतजार कर रहे है। डॉक्टर्स की वजह से नागरिक हस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है वैसे भी आज सोमवार का दिन है जिसकी वजह से भी हस्पताल में मरीजों की संख्या काफी है। लोगों का कहना है कि सरकार इस और ध्यान दे ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!