Haryana Election: भाजपा ने जारी की 67 उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम की सीट बदली...देखें पूरी सूची

Edited By Saurabh Pal, Updated: 04 Sep, 2024 09:19 PM

haryana election bjp released the list of 67 candidates

हरियाणा विधानसभा में भाजपा ने कांग्रेस से पहले 67 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री नायब सैनी की सीट बदल गई है। सीएम सैनी करनाल की जगह अब लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा में भाजपा ने कांग्रेस से पहले 67 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा में पहले आप पहले आप का चल रहा पशोपेश खत्म हो गया है। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा के चुनावी मैदान में 67 उम्मीदवारों को उतार दिया है। वहीं इस लिस्ट के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी की सीट कंन्फर्म हो गई है, सीएम सैनी करनाल से नहीं बल्की इस बार लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा हरियाणा भाजपा में सबसे अहम नाम अनिल विजा का है। अनिल विज इस बार भी अंबाला कैंट से ही चुनाव मैदान में हैं। 

इसके अलावा अहम नामों की बात करें तो रनिया विधानसभा से रणजीत चौटाला का टिकट कट गया है, उनकी जगह भाजपा ने शीशपाल कंबोज को टिकट दिया है। साथ ही अहिरवाल बेल्ट की चर्चित सीट अटेली से राव इंद्रजीत की बेटी राव आरती को भी भाजपा ने तरजीह देते हुए उम्मीदवार बनाया है। तोशाम विधानसभा से भाजपा ने श्रृति चौधरी को टिकट दिया है। इसके अलावा जेजेपी छोड़कर भाजपा में देवेंद्र बबली और अनूप धानक को क्रमशः टोहाना और उकलाना से टिकट मिला है।  

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष पर भाजपा ने विश्वास जताते हुए एक बार फिर पंचकूला सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं राज्यसभा सासंद कृष्णलाल पंवार इसराना विधानसभा से इस बार चुनाव लड़ेंगे। सुनीता दुग्गल को रतिया से टिकट मिला है और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ बादली विधानसभा से चुनावी मैदान में होंगे। 

देखें पूरी लिस्ट-

PunjabKesari

\PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!