कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद बरोदा सीट पर घमासान, टिकट न मिलने को लेकर कपूर सिंह नरवाल की बगावत!

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Sep, 2024 12:13 PM

after the first list of congress came out there is a fierce fight baroda seat

कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद बरोदा हल्के में घमासान शुरू हो गया है। हॉट सीट बरोदा पर एक बार फिर कांग्रेस ने इंदु राज भालू को अपना प्रत्याशी बनाया है।

गोहाना (सुनील जिंदल) : कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के बाद बरोदा हल्के में घमासान शुरू हो गया है। हॉट सीट बरोदा पर एक बार फिर कांग्रेस ने इंदु राज भालू को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट ना मिलने के बाद कांग्रेस वरिष्ठ नेता कपूर सिंह नरवाल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। कपूर सिंह नरवाल कांग्रेस को कल अलविदा कह सकते हैं। कपूर सिंह का दर्द निकाल कर सामने आया और कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने उनके साथ नहीं बल्कि बरोदा की जनता के साथ धोखा किया है। इसका जवाब जनता ही देगी।

बरोदा सीट पर टिकट देने को लेकर कपूर सिंह नरवाल के पक्ष में बरोदा हल्के की महापंचायत हुई थी और महापंचायत के माध्यम से भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बरोदा की सीट पर कपूर सिंह नरवाल को टिकट दिए जाने की मांग उठाई थी, लेकिन टिकट न मिलने के बाद अब कांग्रेस में घमासान इस कदर हो गया है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपूर सिंह नरवाल ने एक बार फिर अपने आवास पर बरोदा हलके की जनता को आमंत्रित किया है और ऐलान किया गया है कि बरोदा की जनता तरफ से जो भी आदेश मिलेगा। उसी के हिसाब से पार्टी को छोड़कर निर्णय लिया जाएगा। 

कपूर सिंह नरवाल ने कहा कि बरोदा हलके के लोगों ने उन्हें पहले ही चेताया था कि भूपेंद्र हुड्डा अपने वादे पर खड़े नहीं उतरेंगे और कपूर सिंह नरवाल को कोई मजबूत फैसला लेने के लिए भी कहा गया था। कपूर सिंह ने यह भी कहा कि उस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बात का मान-सम्मान रखते हुए कोई बड़ा फैसला नहीं लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि बरोदा उपचुनाव के दौरान भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा ने 2024 के चुनाव लड़वाने का वादा किया था और  भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि नाम मालूम नहीं था कि उनके साथ इतना बड़ा धोखा किया जाएगा। यह धोखा केवल कपूर सिंह नरवाल के साथ नहीं बल्कि समूचे बरोदा हलके के लोगों के साथ भूपेंद्र हुड्डा ने धोखा किया है।

वहीं उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको लोग जुबान का धनी मानते थे, लेकिन उनसे किए हुए वादे पर भूपेंद्र हुड्डा खरे नहीं उतरे और अब जनता ही बताएगी। भूपेंद्र हुड्डा को लेकर लगातार बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैंने शराफत की जिंदगी व्यतीत की है और मेरे साथ यह धोखा किया है तो अन्य किसी के साथ कितना बड़ा धोखा भूपेंद्र हुड्डा कर सकते हैं। आगामी रणनीति के बारे में कपूर सिंह नरवाल बोले कि हलके के लोगों से बातचीत के आधार पर अग्रिम फैसला लिया जाएगा और वहीं बरोदा हलके के लोगों से अपील करते हुए उन्हें अपने आवास पर भी आमंत्रित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कल महापंचायत के दौरान ही पार्टी छोड़ने का फैसला जनता की आवाज के साथ किया जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जनता जनार्दन ने जो भी फैसला लेगी उसे पर कपूर सिंह नवल फूल चढ़ाने का काम करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!