'मैं भी बनना चाहता हूं मुख्यमंत्री', सुरजेवाला बोले हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत नहीं

Edited By Saurabh Pal, Updated: 06 Sep, 2024 08:19 PM

surjewala said congress does not need alliance in haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ AAP और कांग्रेस में गठबंधन पर सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने आप और कांग्रेस के गठबंधन....

हरियाणा डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ AAP और कांग्रेस में गठबंधन पर सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने आप और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कहा कि हरियाणा में आप की जरूरत नहीं है। कांग्रेस अकेले प्रदेश में चुनाव लड़ने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का नजरिया अलग है। शीर्ष नेतृत्व INDIA गठबंधन के साथियों को हर प्रदेश में इकट्ठे साथ लेकर चलना चाहता है। लेकिन हरियाणा में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने और जीतने में सक्षम है। 

इसके साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा हर व्यक्ति अपने प्रांत का नेतृत्व करना चाहता है। मैं भी अपने प्रदेश का नेतृत्व करना चाहता हूं, लेकिन हमारी महत्वाकांक्षा पार्टी के फैसले से बड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का फैसला सर्वोपरी है। इसलिए पार्टी जो निर्णय लेगी वह मान्य होगा।

 गौरतल है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव के मैदान में नहीं उतारना चाहती है। जिसके चलते विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा का टिकट की रेस से बाहर हो गए हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!