सावधान! हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश, कमजोर पश्चिमी-विक्षोभ का दिखेगा असर, जानें IMD की अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Feb, 2026 09:10 AM

rain in many districts of haryana today

हरियाणा में मौसम ने करवट ले रही है। सूबे में आज नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले रही है। सूबे में आज नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट की संभावना है। हालांकि कई हिस्सों में मौसम खुश्क रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। 

रविवार को सबसे अधिक तापमान नूहं मेवात में दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते अब सर्दी समाप्त होने के साथ-साथ अब गर्मियों की शुरूआत हो गई। वहीं बीच-बीच में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सुबह व शाम के समय ठंड बरकरार है। जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं।

तापमान में होगी बढ़ोतरी 

मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के अंतिम दिनों और मार्च की शुरुआत में तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। अभी से अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान में और उछाल देखा जा सकता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!