बलराज कुंडू की सुरक्षा के लिए सरकार ने दिए आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी, जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2026 12:05 PM

government has provided more policemen for the security of balraj kundu

रोहतक जिले में स्थित महम विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रहे बलराज कुंडू की सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया गया कि कुंडू के घर की सुरक्षा के लिए एक एएसआई व

चंडीगढ़: रोहतक जिले में स्थित महम विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रहे बलराज कुंडू की सुरक्षा की मांग की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया गया कि कुंडू के घर की सुरक्षा के लिए एक एएसआई व चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कुंडू को तीन पीएसओ भी दिए गए हैं। कोर्ट को बताया गया कि इस मामले की चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है व हरियाणा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस को चार सप्ताह के भीतर इस मामले में जवाब दायर करने का आदेश दिया है।

 
इस मामले में दायर याचिका में कोर्ट को बताया गया कि बलराज कुंडू के मोबाइल फोन पर पुर्तगाल से फोन आया और फिर वॉयस मैसेज भेजकर दो दिन के भीतर पांच करोड़ रुपये का बंदोबस्त करने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद का नाम महेंद्र बताया और कहा कि वह रोहित गोदारा गैंग का सदस्य है। उसने कहा कि पैसे नहीं मिलने पर वह पूर्व विधायक समेत उनके पूरे परिवार को जान से मार देगा। याचिका में बताया गया कि इस धमकी के बाद पूर्व विधायक ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक और रेंज आईजी को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी।

बलराज कुंडू ने कहा कि जब राज्य में जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनता की सुरक्षा की परिकल्पना कैसे की जा सकती है। बलराज कुंडू ने मुख्यमंत्री व डीजीपी को भेजे पत्र में लिखा है कि उनकी धर्मपत्नी और बेटा भी हरियाणा जनसेवक पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। इसलिए उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!