"लाला 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है"...दिन-दहाड़े मिठाई व्यापारी से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2026 05:29 PM

ransom demand is rs 50 lakh we have one day s time

हरियाणा के हांसी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आज दोपहर करीब 3 बजे शहर के व्यस्त इलाके पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित 'छोटू मिष्ठान भंडार' के मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज

हांसी (संदीप सैनी): हांसी शहर में पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित छोटू मिष्ठान भंडार के मालिक से दो बाइक सवारों ने पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। घटना के बाद व्यापार मंडल उनकी दुकान पर पहुंच। साथ ही पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन कर दी । लेकिन पर्ची मिलने के बाद से व्यापारी का परिवार पूरी तरह से सहमा हुआ है।

व्यापारियों की मांग है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस दुकान के आस पास लगे cctv को  रही है। चिट्ठी में लिखा हुआ है लाला 50 लाख की फिरौती है.  एक दिन का टाइम है. बाकी काम मेरा है. नाम वासु उर्फ अनुराग, हिमांशु

PunjabKesari

घटनाओं करीब दोपहर 2:45 बजे की बताई जा रही है। जब दुकान संचालक हन्नी सपड़ा अपने दुकान पर थे। उसी समय बाइक सवार दो युवक वहां पर आए। उसमें से एक युवक बाइक से उतरा और दुकान के कारिंदे को पर्ची दे।

दुकान के कारिंदे ने पर्ची मालिक को देने के लिए कहा तो उसके बाद वह मेज पर पर्ची छोड़कर भाग गए। जब दुकान मालिक हन्नी ने पर्ची खोली तो उसमें 50 लाख रुपए की फिरौती देने की बात लिखी थी और साथ ही बदमाशों ने अपना नाम भी लिखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान को सूचना दी और पुलिस को सूचना दी  इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर दी।

 

थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे हुए हैं। जो युवक पर्ची फेंक गए है, उनकी तलाश की जा रही है। शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!