जमीन बेच युवक को भेजा था कनाड़ा, अब आई ये दुख भरी खबर...परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Feb, 2026 01:01 PM

yamunanagar youth dies in canada

यमुनानगर जिले के 24 वर्षीय युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए टोरांटो जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई।

यमुनानगर : यमुनानगर जिले के 24 वर्षीय युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए टोरांटो जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

जमीन बेचकर भेजा था विदेश

मृतक की पहचान उधम प्रीत सिंह निवासी छोटा मॉडल टाउन, यमुनानगर के रूप में हुई है। मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। साल 2021 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और इस समय ब्रंपटन में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर रहा था। परिजनों के अनुसार उधम के पिता गुरविंद्र सिंह यमुनानगर में “सिंह कलर लैब” नाम से फोटोग्राफी का व्यवसाय करते हैं। बेटे के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने वर्ष 2021 में जमीन बेचकर लाखों रुपये खर्च कर उसे कनाडा पढ़ने के लिए भेजा था। उधम बचपन से ही विदेश जाकर पढ़ाई और काम करने का सपना देखता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!