हरियाणा पुलिस कर्मी की फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, उच्च अधिकारी पर झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप

Edited By Isha, Updated: 24 Feb, 2026 12:44 PM

haryana police officer s facebook post creates stir

जिले में हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई भावुक पोस्ट ने विभागीय गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। पुलिस कर्मचारी सुनील संधू ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर

कैथल (जयपाल रसूलपुर): जिले में हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई भावुक पोस्ट ने विभागीय गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। पुलिस कर्मचारी सुनील संधू ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लंबी पोस्ट लिखते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पोस्ट सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

सुनील संधू ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे लंबे समय से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे और प्रशासन के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया। उन्होंने दावा किया कि एक उच्च अधिकारी की ओर से उन्हें झूठे केस में फंसाने, यहां तक कि स्मैक बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाने की धमकी दी गई है। संधू ने लिखा कि वे सच के साथ खड़े हैं और किसी के दबाव में आकर झूठ बोलना उनके संस्कारों में नहीं है।

पोस्ट में उन्होंने अपने परिवार की स्थिति का भी जिक्र किया। संधू ने लिखा कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और इस पूरे घटनाक्रम से वे और उनका परिवार गहरे तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा काल के दौरान उन्होंने कभी रिश्वत नहीं ली और न ही किसी का अहित किया है। इसके बावजूद उन्हें जिस तरह से मानसिक दबाव में लिया जा रहा है, उससे वे बेहद आहत हैं।

सुनील संधू ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए लिखा कि वे हमेशा नशा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाते रहे हैं और आगे भी सच के रास्ते पर चलते रहेंगे। पोस्ट के अंत में उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके व्यवहार या कार्यों से कभी किसी का दिल दुखा हो तो वे उन्हें माफ कर दें।

यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग संधू के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अब तक कैथल पुलिस की ओर से इन आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विभागीय स्तर पर इस प्रकरण को कैसे देखा जाता है और आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!