Encounter: UP की जेल से भागा इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गुरुग्राम से गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Feb, 2026 12:24 PM

criminal who escaped from up jail arrested in gurugram after encounter

उत्तर प्रदेश की कन्नौज जेल से भागे हुए 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग भी की, लेकिन मानेसर क्राइम ब्रांच द्वारा जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।

गुरुग्राम (पवन सेठी) : उत्तर प्रदेश की कन्नौज जेल से भागे हुए 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग भी की, लेकिन मानेसर क्राइम ब्रांच द्वारा जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है।

उपरोक्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाहक करते हुए इंचार्ज अपराध शाखा मानेसर ने उच्च अधिकारियों को सूचित करके विशेष पुलिस टीम गठित की और पचगांव चौक नजदीक गोलू होटल गांव कासन जाने वाले रस्ते पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात एक बाइक नाका की तरफ आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने बाइक चालक को बाइक को रोकने का इशारा किया तो चालक ने बाइक को गिराकर भागने का प्रयास किया तथा आरोपी व्यक्ति पुलिस की टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगा। जिसमें एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपी गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए जवाबी कार्यवाही में गोलियां चलाई तो एक गोली आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। आरोपी की पहचान अंकित कुमार उर्फ गुड्डा (उम्र-24 वर्ष) निवासी हजूरापुर जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी गांव खोह, गुरुग्राम के रूप में हुई। 

पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए बदमाश/आरोपी को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया तथा प्रबंधक थाना मानेसर, गुरुग्राम, सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों को अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। उपरोक्त वारदात के सम्बन्ध में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया। उपरोक्त मुठभेड़ में कुल 05 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपी की तरफ 03 तथा पुलिस की तरफ से 02 फायर किए गए। पुलिस टीम ने आरोपी द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 01 बाईक, 01 पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस, 05 खाली खोल कारतूस बरामद किए गए।

UP की जेल में बंद था आरोपी 

आरोपी अवैध हथियार रखने के मामले में जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) जेल में बंद था। जनवरी 2026 में उपरोक्त आरोपी जेल से फरार हो गया था जिस पर उत्तर-प्रदेश पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर चोरी करने, लूट करने व शस्त्र अधिनियम के तहत उत्तर-प्रदेश में 06 अभियोग पहले भी अंकित है। आरोपी उपचाराधीन है, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने उपरान्त आरोपी को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपी से गहनतापूर्वक पूछताछ की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त आरोपी से पुलिस पूछताछ में व पुलिस अनुसंधान में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे, उनके अनुसार अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!